Bhai Dooj: भाई दूज कल, जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री व पूजा विधि
Bhai Dooj Tilak Time 2021: दिवाली के बाद कार्तिक शुक्ल द्वितिया को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. इसे यमद्वितिया भी कहते हैं. इस दिन बहनें अपने भाईयों,को तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. इस बार ये पर्व 6 नवंबर 2021 दिन शनिवार को मनाया जायेगा. माना जाता है कि जो भाई इस दिन बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है.भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक यह पर्व दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है. इसे यम द्वितीया भी कहते हैं. जानिए इस बार भाई दूज का शुभ मुहूर्त और भाई को तिलक करने का सही समय. भाई दूज शुभ मुहूर्त ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि भाई दूज का त्योहार 6 नंवबर शनिवार के दिन मनाया जायेगा. भाई दूज का त्योहार शुभ मुहूर्त में मनाने से लाभ होता, जबकि राहु काल (Rahu kaal) में भाई को तिलक करने से बचना चाहिए. भाई दूज की द्वितिया तिथि 5 नवंबर को रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से लगेगीय, जो 6 नवंबर को शाम 7 बजकर 44 मिनट तक बनी रहेगी. इस दिन भाईयों को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 बजे से लेकर 3 बजकर 21 बजे तक रहेगा....